रिहंद जलाशय के पानी से पावर प्रोजेक्टों को चलाने के लिए शक्तिनगर से निकली नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव मप्र के हिस्से से बरामद हुए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नहर से शक्तिनगर व विंध्याचल पावर प्रोजेक्ट (मप्र) को पानी की आपूर्ति की जाती है। घटना मंगलवार को कब और कैसे हुई यह साफ नहीं हो सका। नहर में दो लोगों के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कराई।
इसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद नहर के बहाव को कम कराया, तब दोनों के शव बरामद हुए। उनकी पहचान बैढ़न थाना के धतुरा निवासी विवेक कुमार उपाध्याय (29) और विंध्यनगर थाना क्षेत्र के मटवई निवासी थामस राजा (48) के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों शवों को कैनाल से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।