फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो किन्नरों ने किन्नरों के ही एक ग्रुप से बताया जान का खतरा, 6 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/रेणुकूट। दुद्धी तहसील क्षेत्र में दो किन्नरों की तरफ से किन्नरों के ही एक ग्रुप से खुद को जान का खतरा बताया है। आरोप लगाया है वाराणसी और मिर्जापुर से आए कुछ किन्नरों ने क्षेत्र के ही कुछ युवाओं को साथ लेकर एक गिरोह बना लिया है। जिन इलाकों में वह पहले से मांगलिक उत्सवों पर गीत-संगीत, बधाई देने का कार्य कर रही हैं, उसी में अब उनकी तरफ से हस्तक्षेप किया जा रहा है। एतराज पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अनपरा थाना क्षेत्र के बोसनगर वार्ड 18 की रहने वाली गुलशन उर्फ पूजा किन्नर और रीना किन्नर ने पिपरी पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अपनी गुरु मां किरण किन्नर के संरक्षण में अनपरा, रेणुकूट, दुद्धी और कोन क्षेत्र में मांगलिक अवसरों पर बधाई देने व गीत-संगीत करती है। कुछ समय से मिर्जापुर के चुनार किला के पास की रहने वाली पूनम किन्नर, वाराणसी की दिव्या उर्फ सोनी किन्नर, बभनी थाना क्षेत्र के सालिनाग की छोटी किन्नर ने शिवापार्क रेणुकूट के रहने वाले सगे भाई शशि यादव, ऋषि यादव, रवि यादव के साथ एक गिरोह बना लिया है और सभी लोग मिलकर उनके काम काम में बाधा डाल रहे हैं। दावा किया कि आरोपियों पर पूर्व में गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। दो साल पूर्व उनके गुरु मां किरण किन्नर के हत्या की कोशिश हुई थी। उसी तरह का अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। पिछले दिनों एसपी से जाकर गुहार लगाई थी। इस पर उन्होंने पिपरी सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गत बुधवार को इस मामले में पीड़ित किन्नरों की तरफ से एक तहरीर भी प्रभारी निरीक्षक पिपरी को सौंपी गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पिपरी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें