फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के निरीक्षण में दो अध्यापक मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने सोमवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आदर्श इंटर कालेज के दो अध्यापक बिना किसी सूचना से अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कई विद्यालयों में साफ-सफाई नहीं होने पर संबंधितों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एक जुलाई से विद्यालयों के खुलने के बाद ऑनलाइन पठन-पाठन, पौधरोपण, कक्षाओं में प्रवेश, अध्यापकों की उपस्थिति, विद्यालयों की साफ-सफाई आदि शैक्षिक गतिविधियों के संबंध में कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, राजा बलदेव दास बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज सलखन, गुरूद्वारा इंटरमीडिएट कालेज चोपन, रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कालेज चोपन, शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कालेज चोपन, राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज ओबरा एवं सेक्रेटी हर्ट हाईस्कूल ओबरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आदर्श इंटर कालेज के दो अध्यापक अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। चोपन स्थित दो विद्यालय में पठन पाठन का समय सारिणी न होने पर डीआईओएस ने अध्यापकों को फटकार लगाई। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में पाई गई कमियों को दूर करने, अध्यापकों की उपस्थिति, ऑनलाइन पठन-पाठन की समय सारिणी व प्रवेश में तेजी लाने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें