रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कर्मनाशा नदी के पकरहट पुल के पास से पांच किलो गांजा के साथ एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार की शाम 7.30 बजे पुलिस टीम एसआई कुंवर सिंह, शिवप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच पकरहट पुल के पास एक स्कूटी पर सवार दो लोग नजर आए। पुलिस ने रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान एक बोरी में पांच किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। सीओ संजीव कटियार ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान पचोखर निवासी विजय कुमार मौर्या और पकरहट निवासी नंद कुमारी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।