फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: देर से पहुंचीं छात्राएं, गेट बंद होने पर अभिभावकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार देर से पहुंचीं कुछ छात्राएं गेट बंद होने से विद्यालय में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज हो गईं। अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का संचालन सुबह 7.30 बजे से होता है। इससे पहले तक सभी छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश कर लेना होता है। शुक्रवार को तय समय सीमा के 20 मिनट बाद सुबह 7.50 बजे मेन गेट बंद कर दिया गया। इससे बड़ी संख्या में छात्राएं बाहर रह गईं। यह देख कुछ अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
कृपाशंकर अग्रहरि, आनंद अग्रहरि, वेद प्रकाश आदि का कहना था कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में गांव दूर-दूर हैं। पक्के रास्ते नहीं हैं। साधन का भी अभाव है। फिर भी छात्राएं रोजाना स्कूल आ रही हैं। देर तक गेट पर हंगामा चलता रहा। बाद में प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कुछ छात्राओं को देर से आने की आदत है
प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. ऋतिका श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन बनाने और समय से कक्षाओं का संचालन करने के लिए ऐसा किया गया है। कुछ छात्राओं की नौ बजे तक आने की आदत बनी हुई है। इसमें सुधार का प्रयास किया जा रहा है। कस्बा एवं आसपास की छात्राएं भी बहुत देर से आती हैं। दूरदराज से आने वाली छात्राओं को गेट खोलकर बुलाया जाता है। नियमित समय पर पहुंचने वाली छात्राओं को ही प्रवेश मिलेगा। अभिभावकों से भी सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें