फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव के पास घेराबंदी कर पुलिस, स्वाट और एसओजी टीम ने बाइक सवार दो हेरोइन तस्करों का गिरफ्तार कर लिया। दोनों कब्जे से ढाई सौ ग्राम हेरोइन मिली है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। ये जानकारी सदर कोतवाली में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पत्रकारों कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विगत कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि जिले में अवैध रूप से मारी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। एएसपी मुख्यालय ओपी सिंह एवं सिटी क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी के निर्देशन में स्वाट, एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस को संयुक्त टीम गठित की गई। शुक्रवार को घुवास गांव में नहर के पास एसओजी प्रभारी अमित तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने घेराबंदी कर अलग-अलग दो बाइक पर सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए करमा थाना क्षेत्र के झकाही गांव निवासी संजय मौर्या और सदर कोतवाली क्षेत्र के जमगांव गांव निवासी विवेक सिंह के कब्जे से ढाई सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हुई हेरोइन की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें