चुर्क। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कोल्हुआ रेलवे क्राॅसिंग के पास से दो अंतर जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 17 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
मादक पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोल्हुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की। इस दौरान कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 17.115 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में कार सवारों की पहचान भदोही जिले के झिंगुपुर ज्ञानपुर निवासी रमेश कुमार सिंह और खेमहीपुर निवासी मनोज कुमार यादव के रूप में हुई। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि कार समेत गांजा जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।