फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 10 टन खैर की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
म्योरपुर क्षेत्र में खैर की एक ट्रक अवैध लकड़ी के साथ प्रवर्तन दल की टीम। संवाद
विज्ञापन
म्योरपुर। रेणुकूट वन प्रभाग की प्रवर्तन टीम ने रविवार को 10 टन खैर की लकड़ी लदे ट्रक को पकड़ा। इस दौरान कार से ट्रक को लोकेशन दे कर रहे अंतरराज्यीय तस्कर हरियाणा निवासी रिजवान और जरहा निवासी कलाम को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार ने बताया कि पिपरी रेंज के रानीताली चौकी और मालोघाट टोल के बीच वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर प्रवर्तन दल प्रभारी रेणुकूट राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम जांच कर रही थी। इस दौरान हाथीनाला की ओर से आ रहे हरियाणा नंबर के ट्रक को रोकने का इशारा किया गया मगर चालक ने गति तेज कर दी।
वन विभाग की टीम ने ट्रक का पीछा किया और मालोघाट टोल के पास उसे पकड़ लिया। तलाश लेने पर ट्रक से खैर की 10 टन अवैध लकड़ी बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि लकड़ी बीजपुर रेंज के जरहा छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र से लोड की गई थी। ट्रक चालक से लकड़ी के संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक को कार से लोकेशन दे रहे हरियाणा निवासी अंतरराज्यीय तस्करों के सरगना रिजवान और जरहा निवासी कलाम को टीम ने गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरी कार से आगे चल रहे जरहा निवासी खैर तस्कर रोशन, रिंकू, नसीम खान, इबादुल खान भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें