फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से सगी दो बहनों की मौत

Mon, 18 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में रविवार को डायरिया से पीडित दो सगी बहनों का जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

    इसके दो दिन पूर्व भी डायरिया के चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों की टीम को गांव में तैनात कर दी गई है। निपराज गांव निवासी राम लखन की दो पुत्रियों रागिनी (7) व पायल (4 ) की मौत से गांव में दहशत है।   आरोप है कि मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान फुलचंद्र पटेल ने घटना की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूके वर्मा को दी लेकिन चिकित्सकों की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्राम प्रधान ने निजी वाहन से बीमार छह लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां बहनों की मौत हो गई और चार लोगों की हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताया है। उनमे से बंदना 22 वर्ष, बंशधारी 70 वर्ष, संजना 8 वर्ष, रामजनम 14 वर्ष, सुनील 8 वर्ष का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें