फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दूकानों में फिर से चोरी विरोध में प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के काशी मोड़ पर शुक्रवार की रात दो दूकानों की शीट तोड़कर की गई चोरी से लोग भड़के उठे। शनिवार की सुबह प्रदर्शन करने के साथ ही, संदेह के आधार पर चार को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। दूकानदारों के मुताबिक शुक्रवार की रात एक दुकान से चोरी किए गए चप्पल ने ही उनकी पहचान करा दी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है।  
विज्ञापन

अनपरा निवासी रामजी प्रसाद की काशी मोड़ पर कपड़ा, जूता-चप्पल की दूकान और बैजनाथ की सौंदर्य प्रसाधन की दूकान है। शनिवार की सुबह दूकान पर पहुंचे तो देखा कि छत की शीट तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी हो गया था। लगातार कई दिनों से चोरी का सिलसिला जारी रहने से लोग भड़क उठे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। दारोगा डीपी सिंह ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। नंदी जैन, सुरेंद्र पाल, कुंदन सिंह, रमेश राय, संजीव सिंह आदि का कहना था कि काशी मोड़ और इससे सटे बंजरनगर में बीस दिन के भीतर लाखों रुपये का सामान चोरी जा चुका है। नाराजगी जताने का दौर चल ही रहा था, तभी नया चप्पल पहने लाल टावर बस्ती निवासी एक किशोर पर लोगों की नजर पड़ गई। उसे पकड़कर लोगों ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर दूकानदारों ने तीन और किशोरों को पकड़ लिया। दुकानदारों ने बताया कि पकड़े गए लड़कों ने लाल टावर निवासी नशे के कारोबारी द्वारा चोरियां कराए जाने की जानकारी दी है। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। दारोगा डीपी सिंह ने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें