फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने की उठाई आवाज

Sat, 12 Sep 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुद्धी को जिले का दर्जा देने की मांग तेज हो गई है। इसके समर्थन में शनिवार से अनपरा बाजार में तीस घंटे की सामूहिक उपवास की शुरुआत की गई। यहां अनपरा के लोगों के साथ ही दुद्धी, म्योरपुर, रेणुकूट, शक्तिनगर से पहुंचे लोगों ने अलग जिला के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष हरिराम चेरो, महसचिव प्रभु सिंह ने कहा कि दुद्धी तहसील क्षेत्र खनिज और प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। यहां की उत्पादित बिजली से सूबा ही नहीं, देश के कई हिस्से रोशन होते हैं, लेकिन यहां के मूल बाशिंदे उपेक्षित हैं। यादव महासभा के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सत्यनारायण यादव, संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने कहा कि दुद्धी क्षेत्र का बाशिंदा प्रदूषण का जहर पीने को विवश है, जबकि रोजगार एवं अन्य सुविधाओं का लाभ बाहरी लोग उठा रहे हैं। यहां के लोगों का हक तभी नसीब होगा, जब अलग जिला बन जाए। संघर्ष मोर्चा के ऊर्जांचल संयोजक नागेंद्र यादव, आशीष मिश्र ने कहा कि ऊर्जांचल से मिलने वाले राजस्व से प्रदेश, केंद्र दोनों का खजाना भरता है लेकिन यहीं के वाशिंदे मौलिक सुविधाओं से मरहूम है। नितेश चौहान, राजेश गुप्ता आदि ने भी अलग जिले के समर्थन में आवाज बुलंद की।
इस मौके पर ओमप्रकाश दूबे, रामख्याल सिंह, उदयलाल मौर्य, किरन सिंह, अंजनी यादव, सुनीता भारती, बाबूलाल भारती, गोवर्धन गुप्ता, जग्गू पटेल, श्रवण यादव, सुमित सोनी, प्रेमचंद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें