फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 17 हजार करोड़ से एनटीपीसी सिंगरौली में लगेंगी बिजली की दो अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एनटीपीसी शक्तिनगर (सिंगरौली) पावर प्रोजेक्ट के तृतीय चरण विस्तार के तहत आठ सौ मेगावाट क्षमता (आठ सौ गुणे दो) की दो अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल बिजली इकाइयों का शिलान्यास किया। तेलंगाना के अदिलाबाद से वर्चुअल माध्यम से पीएम ने इन परियोजनाओं की नींव रखी।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्र को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में एनटीपीसी के योगदान को अहम बताया। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित मनोरंजन केंद्र में वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। यहां पावर प्रोजेक्ट के मुखिया राजीव अकोटकर सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
पीएम ने तेलंगाना में करीब 56 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास किया। उन्होंने अदिलाबाद व सिंगरौली सहित एनटीपीसी परियोजनाओं की एक श्रृंखला की नींव रखी। इन परियोजनाओं को सतत आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग माना जा रहा है।
विज्ञापन

सिंगरौली (शक्तिनगर) सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में तृतीय चरण विस्तार के तहत दो गुणे 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी बिजली इकाइयों की स्थापना से दो हजार मेगावाट के पावर प्रोजेक्ट की कुल थर्मल बिजली उत्पादन क्षमता 3600 मेगावाट हो जाएगी।
इससे मिलने वाली सस्ती बिजली से उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों को फायदा होगा। यह प्रोजेक्ट करीब चार साल में पूरा होगा और इसपर करीब 17 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें