फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टीपर को खींचकर ला रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडांड गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर खराब टीपर को मरम्मत के लिए रस्सी से खींचकर ला रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी निवासी सुमित उरांग और बबलू एक खराब टीपर को बनवाने के लिए ट्रैक्टर से खींचकर चोपन ले जा रहे थे। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जवारीडांड के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक बबलू व सुमित घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास कर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डाॅक्टरों ने चालक बबलू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें