फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो सिपाहियों पर महिला को थप्पड़ मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। थाने की बीना पुलिस चौकी में तैनात दो पुलिस कर्मियों पर एक महिला को थप्पड़ मारने का आरोप है। शिकायत पर घटना की जांच शुरू होने से संबंधितों में खलबली मच गई है। सिपाहियों पर समझौते के लिए विभिन्न स्तर से दबाव बनाने का भी आरोप लग रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक घटना 24 जून की रात एनसीएल बीना के आवासीय परिसर में वह अपने एक मित्र के साथ टहल रही थी। इसी दौरान पहुंचे बीना चौकी के सिपाहियों ने बदसलूकी की और थप्पड़ जड़ दिया। मामले के चर्चा में आने पर लिखापढ़ी शुरू हुई। अब इस मामले में बीना काॅलोनी निवासी पीड़ित युवती ने शक्तिनगर थाने में बीना पुलिस चौकी में तैनात दो पुलिस कर्मियों पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांंच में जुट गई है। बीना पुलिस चौकी में लंबे अरसे से जमे पुलिस कर्मियों के अनैतिक व्यवहार से जनता में नाराजगी दिख रही है। इससे पहले चौकी में तैनात दो सिपाहियों ने कोयला कर्मचारी को आवंटित आवास पर कब्जा कर लिया था और विरोध पर धमकाने लगे थे। इस घटना को मजदूर यूनियन ने उठाया तब कर्मचारी के आवास को कब्जा मुक्त कराया जा सका। हालिया मामले को लेकर पुलिस की किरकिरी हो रही है। एसओ कुमुद शेखर ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। समुचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें