फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पिपराखांड पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अंबिकापुर से रेणुकूट की तरफ़ जा रही बारह चक्का ट्रक ने आगे-आगे बाइक से जा रहे तीन लोगों को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में उपचार के लिए भेजा। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया। जाम करीब तीन घंटे तक रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह अंबिकापुर से रेणुकूट की तरफ तेज रफ्तार से ट्रक जा रहा था। ट्रक जैसे ही पिपराखांड पेट्रोल पंप के पास मोड़ के पास पहुंचा आगे जा रहे बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गया। इस घटना में देवकुमार उर्फ जरहू (15) पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी कुड़पान थाना बसंतपुर छत्तीसगढ़ और रामलखन (20) पुत्र रामरतन निवासी त्रिकुंडा थाना त्रिकुंडा जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने बभनी-अंबिकापुर मार्ग को जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। ग्रामीणों का कहना था कि सबसे पहले यहां ब्रेकर बनाया जाय इसके बाद जाम हटेगा। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए म्योरपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाया, लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं था। सभी ग्रामीण सड़क पर जाम लगाये रहे। इसके बाद बीजपुर प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अधिकारियों से बात हो गई है ब्रेकर बनवाया जायेगा। करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें