फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कोन थाना क्षेत्र के रोरवा गांव में हुई। जिसमें बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार मनोज 40 की मौत हो गई। दूसरी घटना सदर कोतवाली के हिंदुआरी गांव में हुई। जिसमें टिपर की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठ कर जा रहीं रीता 24 की मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोन थाना क्षेत्र के रोरवा गांव में विण्ढमगंज-कोन मार्ग पर बोलेरो और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोन से घायलों को रेफर कर दिया गया। कोन एसओ राजेश सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के सलमा गांव निवासी मनोज ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने दूसरे घायल कुलदीप को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी में टिपर और बाइक की टक्कर में अमौली गांव निवासी रीता गंभीर रूप से घायल हो गई।
जबकि बाइक चला रहे महिला केपति राजकुमार को भी हल्की चोंटे लगी। आनन-फानन में घायल महिला को उपचार केलिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मेें ही उसकी मौत हो गई। रात में ही घरवाले शव को वापस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर दारोगा अशोक यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के नाबालिग दो बेटे और दो बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें