फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एनसीएल कर्मी समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। बरगवां और जयंत क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एनसीएल कर्मचारी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

पहली घटना मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत पुलिस चौकी इलाके में मुड़वानी डैम के पास हुई। मध्य प्रदेश के खुटार (बैढ़न) क्षेत्र निवासी एनसीएल कर्मी अर्जुन कोल (24) अपने एक साथी के साथ बाइक से एनसीएल ब्लॉक बी परियोजना जा रहे थे। इसी दौरान मुड़वानी के पास ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस हादसे में अर्जुन की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तब जाकर सिंगरौली-जयंत रोड पर आवाजाही शुरू हो पाई। दूसरी घटना बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली इलाके में सोमवार की देर रात हुई। बरगवां के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोंदवाली निवासी श्यामलाल बियार (45) सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस हादसे में श्यामलाल की मौके पर मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद आवागमन सुचारु हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें