ओबरा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फैसला टलने के बाद उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद कॉलोनी विद्युत अनुरक्षण खंड ओबरा के अधिकारी और कर्मचारी राजस्व वसूली हेतु अभियान जारी रखा है।
सोमवार को भी अधिशासी अभियंता इं अदालत वर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा विद्युत के बकाएदारों से राजस्व वसूली हेतु सघन अभियान चलाया गया तथा इस दौरान अवैध कटिया कनेक्शन का विद्युत विच्छेदन भी किया।इं अदालत वर्मा ने बताया कि विद्युत बिल बकायेदारों से अभियान के दौरान बकाया बिल के एवज में सोमवार को लगभग 3 लाख 52 हजार रुपये की राजस्व प्राप्ति हुयी। वहीं बकाएदारों को एक सप्ताह के अंदर बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गयी है।अभियान के दौरान लोगों को चेतावनी दिया कि वे अवैध तरीके से किसी भी सूरत में बिजली न जलाएं नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जायेगी।श्री वर्मा ने बताया कि बकायेदारों से बकाये धनराशि की वसूली हेतु आगे भी अभियान जारी रहेगा।इस दौरान टीम में सहायक अभियन्ता इं सत्येंद्र कुमार सिंह,सहायक अभियन्ता (राजस्व) इं रोहित गुप्ता, इं अंकित प्रकाश, अवर अभियंता अनिल तिवारी, राजकुमार,आलोक कुमार सिंह,मीटर रीडर अनीश पाण्डेय व विजय सिंह लाईन मैन राजीव रंजन शर्मा,मनोज कुमार,अलोक यादव,मुन्ना,शशि,रवि,अनिल आदि लोग शामिल थे।