फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसों में भाजपा के बूथ अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घोरावल के भरकना में सामने अचानक कुत्ता आने से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरे भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने जान गंवाई तो सलखन में महिला को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लीलवाही गांव निवासी दिनेश शर्मा (50) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से शिवद्वार दर्शन के लिए निकले थे। भरकना गांव स्थित पुलिया के पास बाइक के सामने अचानक से कुत्ता आ गया। और अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस से घोरावल सीएचसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी होने पर भाजपा के शिवद्वार के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे, घोरावल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण पांडेय, श्रवण सिंह, संजय पाठक सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरी घटना वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना अंतर्गत ओबरी के पास हुआ। मारकुंडी की ओबरी टोला निवासी चंदा देवी (35) पत्नी बुल्लू रात साढ़े दस बजे किसी काम से निकली थीं। उसी दौरान घर की कुछ दूरी पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें