फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सियार से टकराकर गिरे अपना दल एस नेता समेत दो को वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह गांव में बुधवार की रात घोरावल-राॅबर्ट्सगंज मार्ग पर सड़क हादसे में अपना दल-एस नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई। अचानक सड़क पर आए सियार से टकराकर उनकी बाइक गिर गई। तभी पीछे से आ रहे वाहन ने दोनों को कुचल दिया। वे शादी समारोह से घर लौट रहे थे। घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम कुसुम्हा निवासी महेंद्र सिंह पटेल (29) अपना दल एस के जिला मीडिया सचिव थे। वह बुधवार की रात गांव के रामसूरत पटेल (52) के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों बाइक से शाहगंज की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। मुड़िलाडीह गांव के पास अचानक सड़क पर एक सियार सामने आ गया। सियार से टकराकर बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर घोरावल थाने के अपराध निरीक्षक शमशेर सिंह यादव व एसआई रणजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों को घोरावल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
-
मां की गोद से पिता के शव को निहारती रही मासूम
महेंद्र पटेल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उन्हें दो साल की एक बेटी आराध्या है। घटना की खबर मिलते ही पिता चंद्रशेखर बेसुध हो गए। पत्नी सरोज और मां का रो-रोकर हाल बेहाल था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा। शव देखते ही लोग बिलख पड़े। बेटी आराध्या पिता के शव को निहारती रही। उसे नहीं पता था कि अब उसके पिता अब कभी नहीं आएंगे। इस कारुणिक दृश्य को देख सबकी आंखें नम हो गईं। उधर, घटना की खबर के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर अपना दल-एस के नेताओं की भीड़ लगी रही। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अरुण सिंह पटेल, सपा नेता डॉ. लोकपति सिंह पटेल, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000

ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत



दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के पिपराही टोला में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर से दबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



पिपराही टोला निवासी अवधेश (35) अपने घर के समीप गेहूं की थ्रेसिंग कर रहा था। थ्रेसर के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लोढ़ी में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें