फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शराब पीने से रोकने पर पत्नी को पीटा, भाभी की ले ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के निगाई गांव में बृहस्पतिवार को देवरानी के बचाव में आई महिला की देवर ने लाठी डंडे से पीटकर जान ले ली। घटना के बाद आरोपी देवर मौके से भाग गया। शराब पीने से रोकने पर वह अपनी पत्नी को पीट रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

निगाई गांव निवासी सुनील पासवान बृहस्पतिवार की सुबह शराब पीने के लिए घर में रखा महुआ लेकर बेचने जा रहा था। पत्नी नीतू ने उसे रोकते हुए ऐसा करने से मना किया तो वह भड़क उठा। गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई करने लगा। देवरानी को पिटता देख बगल में रह रही मालवंती (45) पत्नी गोविंद पासवान दौड़कर वहां पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। बताते हैं कि सुनील इससे उग्र होकर भाभी को ही पीटने लगा। सिर पर लाठियों से गंभीर चोट आने से मालवंती की मौके पर ही गिर गई और दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुनील भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर कोन एसओ गोपालजी गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। सीओ हर्ष पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि देवर ने मालवंती की लाठी से पीटकर जान ले ली है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें