फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी -शक्तिनगर हाईवे पर सिदहवां में सोमवार को हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मकरा ग्राम पंचायत निवासी अंजनी भारती का पुत्र अंशू (14) सोमवार को मप्र के सिंगरौली जिले के शिवपहरी निवासी नीरज (18) के साथ बाइक से अनपरा की ओर आ रहा था। जैसे ही बैरपान के सिदहवा मोर्चानाला स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे तभी पंप से तेल भराकर निकल रहे हाईवा ने बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

अंशु के ननिहाल में उसकी मौसी की शादी अगले माह है। इसी को लेकर घर तैयारी चल रही है। नीरज भी अपने जीजा के यहां शादी में शामिल होने के लिए आया था। दुर्घटना से घर में मातम का माहौल पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें