फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मरीजों की मौत,32 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज को कोविड केयर सेंटर लेबल-1 में ले जाते समय तो दूसरे की कोविड केयर सेंटर लेबल-1 से वाराणसी भेजते समय रास्ते में मौत र्हुई। इसके अलावा दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत 32 लोग शुक्रवार को कोरोना पाजिटिव पाए गए। अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 3352 हो गई है। पूर्व में संक्रमित लोगों में से 28 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। जिले में एक्टिव मामले 258 हो गए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीम ने शुक्रवार को संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों का सैंपल लियां। टीमों ने कुल 1776 सैंपल लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1787 लोगों की शुक्रवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 32 पाजिटिव और 1755 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 134450 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 132938 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3352 पाजिटिव और 129586 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1512 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शुक्रवार को 32 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 258 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 15 की मौत सोनभद्र और 32 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। पिछले चौबीस घंटे के अंदर जिन दो लोगों की मौत सोनभद्र में हुई है, उनमें से एक की मृत्यु घर से जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर लेबल-1 में ले जाते समय रास्ते में हुई। दूसरे मरीज की मौत जिला अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर से इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में हुई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें