फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अवैध परिवहन से जुड़े मामले में दो पासर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने बगैर परमिट के गिट्टी बालू लदे ट्रकों को पास कराने के आरोप में दो पासरों को गिरफ्तार किया है। उन पर अधिकारियों की लोकेशन लेकर वाहनों को पास कराने का आरोप है।
विज्ञापन

गत 19 मार्च को खान विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया था। इस दौरान वाराणसी नंबर की एक ट्रक को पकड़ा गया था। मामले में चालक पीछा करने पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने अज्ञात चालक और वाराणसी निवासी ट्रक मालिक मुरारी स्वामी पर केस दर्ज किया था। मुरारी पर पूर्व में भी अवैध परिवहन के कई केस दर्ज थे। इसी मामले की पुलिस जांच कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर खनिज नियमावली, चोरी सहित अन्य मामलों में चौकी प्रभारी चेरूई बृजेश सिंह ने दो पासरों रामेश्वर सिंह उर्फ पप्पू सिंह निवासी सिद्धीकला और रामनगीना चौहान निवासी ओराडीह थाना राजगढ़ मीरजापुर को गिरफ्तार किया है। रामनगीना गौरही में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें