फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राज्य मंत्री के वाहन पर हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
चोपन थाना में मंत्री के काफिले पर हमले के आरोपी।स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड के वाहन पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो और आरोपियों शुभम सोनी और पंकज अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अंकित मिश्रा को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड 30 अक्तूबर की रात रॉबर्ट्सगंज से डाला स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उनके काफिले में एक कार अचानक आ गई थी। राज्य मंत्री के वाहन को ओवरटेक करते हुए रास्ते में कई जगह रोकने का प्रयास किया गया। चोपन में सोन नदी पुल के पास ब्रेकर पर जैसे ही मंत्री का वाहन धीमा हुआ, कार सवारों ने उस पर हमला कर दिया। वाहन के बोनट और शीशे पर मुक्का मारते हुए अभद्रता की। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चोपन एसओ ने कार चालक अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके दो साथी भाग गए थे। पूछताछ में उनकी पहचान दुद्धी निवासी शुभम सोनी और पंकज अग्रहरि के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि आरोपी शुभम सोनी और पंकज अग्रहरि को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया कि राज्य मंत्री के काफिले में शामिल स्कॉर्ट वाहन से पास लेने के लिए कार सवारों का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें