UP Accident News: हादसे की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। यहां डाॅक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक की हालत गंभीर बता उसे रेफर कर दिया।
सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सोनवट गांव स्थित विद्यालय के पास राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर मंगलवार रात करीब 9:15 बजे एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान जहांगीर अंसारी (23 वर्ष) और रोजन अंसारी (24 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सर्फराज अंसारी (55 वर्ष) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तीनों युवक रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी थे और बोलेरो की टक्कर के समय राबर्ट्सगंज से अपने गांव लौट रहे थे। सोनवट विद्यालय के पास अचानक सामने से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे जहांगीर और रोजन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और घायल सर्फराज अंसारी को इलाज हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाया।