फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचलकर दो की मौत

Sat, 19 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के सितुलखुर्द गांव के पास शनिवार की शाम डंपर से कुचलकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। इसमें एक की मौके पर और एक की अस्पताल में हुई मौत। नाराज लोगों ने बैढन-माड़ा मार्ग जाम कर दिया गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर आवागमन बहाल कराया। तब जाकर दो घंटे बाद आवागमन सामान्य हुआ।   
विज्ञापन

माड़ा थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव निवासी पप्पू बसोर (25) अपने गांव के ही मुकेश बसोर (24) साथ शाम साढ़े चार बजे के करीब किसी काम से माड़ा की तरफ जा रहा था। जैसे ही सितुलखुर्द गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रही डंपर कुचलते हुए निकल गई। इससे पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले जाया गया। उसकी भी शाम सात बजे के करीब मौत हो गई।   पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बैढ़न जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, वाकए से गुस्साए ग्रामीणों ने बैढन-माड़ा मार्ग जाम कर दिया। खबर मिलते ही सिंगरौली के एएसपी एके शर्मा, एसडीएम स्वरोचिस सोमवंशी, माड़ा थाना प्रभारी राकेश साहू आदि मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाना-बुझाना शुरू कर दिया। कार्रवाई और मुआवजा के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, तब जाकर शाम साढ़े छह बजे के बाद आवागमन बहाल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें