फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहों को किया गया सम्मानित

Sat, 19 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के मंडी समिति परिसर में प्रेरणा दिवस पर मौजूद अतिथि
विज्ञापन
 राबट्र्सगंज के नवीन कृषि मंडी समिति परिसर में शनिवार जिला मिशन प्रबंधन इकाई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से संचालित स्वयं सहायता समूहों के विभिन्न उत्पादों का स्टाल लगाया गया था। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले समूहों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की प्रेरणा दी गई।  
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर, सीडीओ महेंद्र सिंह और डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अविनाश कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने सपा सरकार की ओर से जनहित में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। दोनों विधायकों ने अच्छे कार्य के लिए नगवां सहित अन्य स्वंय सहायता समूहों के सदस्यों को सम्मानित किया। एलडीएम के प्रबंधक रईस अहमद, अग्रणी जिला प्रबंधक करूणेश कुलश्रेष्ठ, जिला समन्यवक डा. राज नारायण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव,  रवि रंजन, राजीव भारती आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें