फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साढ़े 14 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से साढ़े 14 किलो गांजे की खेप व एक बाइक भी बरामद हुई है। गांजा बिक्री के रुपये भी उनके पास से मिले। पूछताछ में दोनों ने बिहार से गांजा लेकर प्रयागराज में बेचने की जानकारी दी है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते हुए सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान बुधवार की रात पन्नूगंज रोड पर रेलवे क्राॅसिंग के पास से बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से कुल 14.450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी पहचान भभुआ जिले के अधौरा थाना अंतर्गत चौधरना निवासी वकील यादव और प्रयागराज के मांडा क्षेत्र निवासी नीरज जायसवाल के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वह चौधरनामा थाना अधौरा से गांजा खरीदकर प्रयागराज ले जा रहे थे। बिहार बार्डर पर कुछ गांजा बेचा गया था, जिसके रुपये उनके पास से बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में राबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, कांशीराम आवास चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मधुपुर निवासी रवि कुमार यादव को 1.3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। सुकृत चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को संबंधित धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें