फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल इंस्पेक्टर समेत दो ने दम तोड़ा

Fri, 02 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम सड़क हादसे में घायल आरपीएफ मुगलसराय के इंस्पेक्टर प्रभात चंद्र त्रिपाठी (45) की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम मुगलसराय से राबर्ट्सगंज जाते समय सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के कम्हरिया गांव के समीप जाइलो और टैंकर के बीच टक्कर हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य घायल की भी  मौत हो गई।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव गांव निवासी जनार्दन राम चौबे (60) ट्रेन स्कोटिंग कंपनी सीआरपीएफ मुगलसराय में दीवान के पद पर तैनात थे। वह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन


एक जनवरी को मुगलसराय से जनार्दन राम जाइलो गाड़ी से राबर्ट्सगंज जाने के लिए निकले। उन्हें छोड़ने के लिए उनके साथी आरपीएफ के इंस्पेक्टर पीसी त्रिपाठी और कांस्टेबल विनोद सिंह के अलावा चालक संजय वाहन में मौजूद था।

गुरुवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग कम्हरिया गांव के पास जाइलो और टैंकर में भिड़ंत हो गई। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंस्पेक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डाक्टर ने घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हालांकि बीएचयू पहुंचने से पहले इंस्पेक्टर की मौत हो गई। 

शुक्रवार को सीआरपीएफ मुगलसराय डिवीजन के क्राइम प्रभारी पीएस दूबे ने जिला अस्पताल में विनोद के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव को लेकर मुगलसराय रवाना हो गए।

उधर जिला अस्पताल में गुरुवार की रात्रि घायल ट्रैक्टर चालक रामकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें