फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव के मगरदहा बांध पर बुधवार की शाम अनियंत्रित होकर एक बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम करीब छह बजे झारोकला गांव के मगरदहा बांध के समीप अनियंत्रित होकर एक बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विजय (18) पुत्र रामसिंह निवासी तेलगुड़वा और जगरनाथ गोस्वामी (70) पुत्र चुल्ली निवासी झारो खुर्द गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी दुद्धी भेजवाया जहां डॉक्टर ने घायल विजय को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल वृद्ध को रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया। उधर, स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरवाले पहुंच गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में गुरमा मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की अपरान्ह करीब तीन बजे बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों ने संदीप पासवान 30 निवासी कुसम्हा और राजन जायसवाल 32 निवासी ब्रम्हनगर राबर्ट्सगंज की हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर घायलों के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें