फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एनसीएल कर्मी समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एनसीएल कर्मचारी व एक महिला की मौत हो गई। दोनों घटनाएं बुधवार की देर रात की हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

जयंत चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि मोरवा (मप्र) थाना क्षेत्र के सोलंग पडऱी गांव निवासी भूपेंद्र उपाध्याय (23) एनसीएल निगाही कोयला परियोजना में कार्यरत था। रात आठ बजे के बाद वह बाइक से निगाही जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा ने नेहरू शताब्दी मोड़ के पास बुधवार रात बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में भूपेंद्र की मौके पर मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर घटना के वजहों की जांच कर रही है। दूसरी घटना माड़ा (मप्र) के बसौड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली उर्मिला कुशवाहा (51) पत्नी हीरालाल सुबह 11 बजे सड़क पार करते वक्त बाइक के चपेट में आ गई। घायल को बैढन ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें