फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ गांवों में बिजली नहीं

Tue, 11 Jul 2017 10:08 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
पन्नूगंज विद्युत सब स्टेशन में मंगलवार की सुबह तकनीकी गड़बड़ी से आग लग गई। मरकरी, रामगढ़ और नगवां फीडर के करीब दो सौ गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। सूचना पर अधिशासी अभियंता यूके मिश्रा समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक्सईएन के मुताबिक आपूर्ति बहाल होने में करीब एक सप्ताह लग सकता है। मरम्मत के लिए सामान इलाहाबाद या अन्य कहीं से मंगाया जाएगा। 
विज्ञापन

      
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे तकनीकी गड़बड़ी से सब स्टेशन में आग लग गई। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिशासी अभियंता यूके मिश्रा, एसडीओ अनिल कुमार को दी। दोनों अफसर अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

यहां करीब एक घंटे के बाद ट्रांसफार्मर के पास से कनेक्शन काटकर आग बुझाई गई। सब स्टेशन में आग लगने से इससे संचालित मरकरी, रामगढ़ और नगवां फीडर के रामगढ़, पन्नूगंज, सिलहट, तेलाड़ी, कसारी, पकरहट, खड़ुई, भवानी गांव, चतरा, बेलखुरी, नई बाजार, सिलथम, पटना समेत करीब दो सौ गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे किसानों का कृषि कार्य भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन


एक्सईएन ने बताया कि आग लगने से तीनों फीडर के आठ प्लेट जल गए हैं। अन्य उपकरणों की भी क्षति हुई है। जिले के स्टोर में मरम्मत के लिए जरूरी सामान नहीं उपलब्ध हैं। इन्हें इलाहाबाद या किसी अन्य जिले से मंगाना होगा। सामान आने के दो दिन बाद से ही मरम्मत का कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें