दुद्धी। तहसील मुख्यालय के शिवाजी मराठा तालाब के पास स्थित बीएसएनएल टावर पर बिजली गिरने से लैंड लाइन संचार और ब्राडबैंड सेवा ठप हो गई है। नगर में बीएसएनएल की संचार सेवा बंद होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। वहीं नगर स्थित सभी इंटरनेट कैफे भी बंद पड़े हैं। लोग दूसरे कंपनी के संचार सेवाओं और इंटरनेट का उपयोग कर काम चला रहे हैं। उपभोक्ता दिनेश चंद्र का कहना है कि आए दिन कोई न कोई समस्या बीएसएनएल के साथ आती रहती है। वसहीं भारतीय संचार निगम लिमिटेड के अवर अभियंता राकेश पांडेय ने बताया कि टॉवर पर बिजली गिरने से सेवाएं बाधित हैं। एक-दो दिनों में लैंडलाइन संचार सेवा और ब्राडबैंड सेवाएं शुरू हो जाएगी।