फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की चिंगारी से दो घर जलकर राख, बेटी का दहेज भी जला

विज्ञापन
लोझरा गांव में लगी आग से जला मकान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परनी गांव में मंगलवार दोपहर जंगल में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान तेज हवा ने आग में घी डालने का काम किया। तेज हवा के साथ आग रिहायशी इलाके में पहुंच गई और दो घरों को अपने चपेट में ले लिया। कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। घरों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव में मंगलवार दोपहर अगलगी की घटना से लालजीत यादव का घर जलकर राख हो गया। घर में लगी आग से खेत से काट कर लाई गई अरहर व गेंहू की फसल जलकर खाक होने के साथ घर में रखा अनाज सहित 20 हजार रुपये भी जल गया। पूर्व ग्राम प्रधान राममनोज यादव ने बताया कि गांव के ही बृजमोहन पुत्र स्वर्गीय मोहन की अरहर, गेंहू व चना जल कर राख हो गया। उन्होंने बताया कि बृजमोहन के बेटी की शादी अगले महीने थी। कहा दहेज का सामान खरीद कर घर में रखा था सब जलकर राख हो गया। कहा अगले महीने अप्रैल में 29 तारीख को शादी होनी थी। गांव के ही रामधनी पुत्र भगवानदास की गेंहू की फसल भी जल कर राख हो गई।रामधनी ने बताया कि वह करीब दो बिघा में गेंहू का फसल लगाया था। गेंहू का फसल जल जाने से मेरा बड़ा नुकसान हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि आग से लोगों का घर, अनाज व जरूरी सामान की क्षति हुई है। कहा इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गयी है। सूचना के बावजूद अग्निशमन दल के मौके पर न पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें