फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से गुर्मा फीडर के दो दर्जन गांव प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। छपका विद्युत सब स्टेशन से संचालित गुर्मा फीडर से अघोषित बिजली कटौती से लोगों में असंतोष है। करीब दो दर्जन गांवों के उपभोक्ता गर्मी में बिजली कटौती का दंश झेल रहे हैं। बार-बार ट्रिपिंग से विद्युत उपकरण खराब होने की भी आशंका बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने विद्युत कटौती बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोविड 19 के नाते चल रहे लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में हैं। ऐसे में बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रह रही है। स्थिति यह है कि कड़ी धूप होने के नाते लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे और घरों में गर्मी व बिजली कटौती परेशान कर रही है। छपका उपकेद्र से संचालित गुरमा फीडर से जुडे मारकुंडी, सलखन, पटवध, रजधन, केवटा, पईका समेत दो दर्जन गांवों के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं।
नक्सल व दूरूह पहाड़ी अंचलों के कनछ, कन्हौरा, बेलछ, रुदौली आदि गांवों में भी लोग बिजली कटौती का दंश झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार विद्युत कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से विद्युत उपकरण खराब होने की भी आशंका बनी रह रही है। बिजली कब आती है कब जाती है इसका कोई समय निर्धारित नही है। ग्रामीणों का कहना है कि गुरमा फीडर में अधिक लोड होने से आए दिन बिजली उपकरणों में फाल्ट होने से बिजली ब्रेक डाउन हो जाती है। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

अवई में बनेगा विद्युत सब स्टेशन, मिलेगी राहत
सोनभद्र। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि गुर्मा विद्युत फीडर में अत्यधिक लोड होने से बिजली आपूर्ति की समस्या होती है। फीडर से जुड़े क्षेत्र के जर्जर तारों को फिलहाल बदलने का कार्य चल रहा है जिससे बिजली दिन में कट रही है। लेकिन 10 से 15 दिन में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एक्सईएन ने बताया कि जल्द ही सलखन के अवई में 33 केवीए का विद्युत सब स्टेशन का निर्माण होगा। इसकी स्वीकृति हो गई है। सब स्टेशन बनने से बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें