फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजी-रोटी की तलाश में गोवा गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के पोटवा टोला निवासी तेज प्रताप (21) रोजी-रोटी की तलाश में गोवा गया था। वहां दो दिन पूर्व संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई। लेकिन गोवा प्रशासन ने शव भेजने में असमर्थता जताते हुए घटना की सूचना यहां के प्रशासन को दिया। मंगलवार को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने मृतक के घरवालों को शव का दाह संस्कार के लिए निजी वाहन से गोवा भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व जुगैल गांव के पोटवा टोला निवासी तेज प्रताप पुत्र स्व. रामसिंह रोजगार के तलाश में गोवा गया था। वह सोनारे में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 25 मार्च 2020 से फैक्ट्री बंद हो गई है। फैक्ट्री में काम करने वाले सभी बेरोजगार हो गए है। लेकिन लॉक डाउन के चलते वह अपने घर नहीं आ सका। सोमवार को गोवा के प्र्रशासन की तरफ से जिला प्रशासन को तेज प्रताप के मौत होने की सूचना मिली।
जुगैल पुलिस ने मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दी तो कोहराम मच गया। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के घरवालों को निजी वाहन की व्यवस्था कर गोवा भेज दिया गया। वहां से शव लाना संभव नहीं था, इसलिए परिजन वहीं पर शव का दाह संस्कार करेंगे। इसके बाद जिस वाहन से गए है उसी वाहन से वापस घर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें