फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में दो युवतियों के शव मिलने से सनसनी

Sat, 20 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में दो युवतियों के शव मिलने से सनसनी परनी गांव का मामला, नहीं हो सकी शवों की शिनाख्त अमर उजाला ब्यूरो म्योरपुर। थाना क्षेत्र के परनी गांव में स्थित एक नाले में दो युवतियों का शव अर्धनग्न अवस्था में पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया। साप्ताहिक बाजार होने के नाते दोनों युवतियों के शवों की शिनाख्त को लेकर थाने पर ही रखा गया है।
विज्ञापन


थाने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने भी शिनाख्त न होने तक शवों को 72 घंटे तक रखने का निर्देश दिया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव में डडीहरा की ओर से बह कर आने वाला गवरनाला में शनिवार की सुबह दो युवतियों के शव होने की चर्चा से सनसनी मच गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने शवों को देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच शवों की बरामदगी की। पुलिस ने दोनों शवों को थाने पर लाकर रख दिया है और उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। दोनों के शव अर्धनग्न हालत में हैं, इसको लेकर तरह-तरह की आशंका भी जताई जा रही है। उनके चेहरे पर चोट के निशान भी हैं।

हालांकि शनिवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण तमाम गांवों के लोग शवों की शिनाख्त के लिए जुटे रहे लेकिन शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी लल्लन सिंह भी थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने शवों को देखा और फिर सीओए एसओ को कम से कम 72 घंटे तक शवों की शिनाख्त कराने के लिए शवों को रखने का निर्देश दिया। कहा कि यदि इस बीच उनकी शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनका दाह संस्कार करा दिया जाए। घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण राय के अलावा थानाध्यक्ष इंद्र भूषण यादव व बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


शवों की शिनाख्त को लेकर सभी गांव के प्रधान व अन्य लोगों को फोन से सूचना भी दे दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने अभी तक दोनों युवतियों के भारी बारिश की वजह से कहीं से बहकर आने की बात कही है। सीओ लक्ष्मण राय का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी लेकिन फिलहाल शवों को शिनाख्त के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें