फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश के चलते  कई कच्चे घर धराशायी

Sat, 20 Aug 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड छह में बारिश से गिरा मकान। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से कस्बा में स्थित दर्जनों घर गिर गए और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ओम प्रकाश पुत्र रामचंद्र वार्ड नंबर ती, बलवंत पुत्र श्रृंगार राम वार्ड नंबर तीन, सोगरा बेगम पत्नी गुलबहार वार्ड नंबर चार, सरवरी बेगम पत्नी मुमताज वार्ड नंबर चार, रुखसाना बेगम पत्नी इम्तियाज, श्यामसुंदर, पिंटू कुमार, सुनील कुमार वार्ड नंबर दस, सादिक पुत्र अजीज सभी निवासी कस्बा दुद्धी के मकान धराशायी हुए हैं। 

 बताते चलें कि रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी जिसके चलते मिट्टी के बने कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए। गिरे हुए घरों के रहवासियों का कहना है कि ले देकर सिर्फ एक घर ही था जिसमें पूरे परिवार के साथ रह रहे थे लेकिन बारिश के कारण यह भी गिर गया। किसी तरह बाहर पूरे परिवार के साथ रहकर रात गुजारा गया। सुबह घटना की सूचना तसीलदार दुद्धी को प्रार्थना पत्र के जरिए दी गई। तहसीलदार ने हल्का लेखपाल व कानूनगो को इसकी जांच करके आख्या प्रस्तुत करने को आदेशित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती में तेज बारिश के चलते शुक्रवार को पीर मोहम्मद और हीरा का कच्चा मकान गिर गया। मकान में रखा हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान नुकसान हो गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं टुनटुन समेत कई लोगों के मकान में पानी जमा हो गया है। इससे उनके भी मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। कब्रिस्तान की चहारदीवारी भी ढह गई है। बस्ती के चारों तरफ पानी जमा होने से रहवासी परेशान है। यह समस्या जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें