फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो बाइकों की टक्कर, दंपती समेत तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस पर करमा थाना क्षेत्र में सडक हादसे में मृतको के शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन
करमा। रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर करमा थाना क्षेत्र के करकी माइनर के पास मंगलवार की देर रात दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत तीन की मौत हो गई। दंपती जौनपुर जिले के रहने वाले थे। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तेज गति को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के कुंभ मोकलपुर गांव निवासी जय सिंह (47) शादी-विवाह में खाना बनाते थे। वह बभनी के इकदीरी में निवास कर रहे थे। मंगलवार की रात पत्नी सरिता सिंह (44) को लेकर बाइक से जौनपुर जा रहे थे। करमा थाना क्षेत्र के करकी माइनर के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में जय सिंह, पत्नी सरिता और दूसरी बाइक पर सवार घोरावल थाना क्षेत्र के परही निवासी चंदू (18), सकाही निवासी कृष्णा और अक्षय को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जय सिंह, सरिता सिंह व चंदू को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा और अक्षय का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। - राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था चंदू
करमा। करकी माइनर के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाला चंदू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता रमेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पिता के मुताबिक चंदू दो दिन पहले ही रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी मौत से परिवार वालाें का रो-रोकर हाल बेहाल है। पूर्व प्रधान प्रेमनाथ ने बताया कि गरीब परिवार है। मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही तमिलनाडु गया था बेटा
करमा। जय सिंह हलवाई का काम करता था। शादी-विवाह में ठेका लेकर भोजन बनाता था। वह काफी समय से बभनी में रह रहा था। परिवार के अन्य सदस्य जौनपुर में ही रहते हैं। मंगलवार की रात किसी कार्य के संबंध में ही वह पत्नी को लेकर जौनपुर जाने के लिए निकला था। सुबह तक घर पहुंचने की बात उसने कही थी। दंपती को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा चंदन रोजगार के सिलसिले में दो दिन पहले ही तमिलनाडु गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे छोटे पुत्र सोनू ने बताया कि उन्हें भोर में हादसे की खबर मिली। दंपती की मौत से परिवार सदमे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें