फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 100 मीटर दौड़ में याचना, 1500 मीटर में इंद्रदेव प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/रामगढ़। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से बभनी और चतरा ब्लॉक में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बभनी ब्लॉक के कारीडांड स्टेडियम चकचपकी में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ जिपं सदस्य डाॅ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने किया। 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में याचना प्रथम, बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में लवलीत, 400 मीटर में अजय कुमार अव्वल रहे। 1500 मीटर दौड़ में इंद्रदेव ने बाजी मारी। लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में अनूप कुमार और जूनियर व सीनियर बालक वर्ग में अर्जुन सिंह पहले स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका सुनील कुमार तथा जीतेंद्र कुमार ने निभाई। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकास दुबे, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुमित सिंह, डाॅ.अमरदेव पांडेय, सूर्यकांत दुबे आदि रहे।
इसी तरह बीआरसी रामगढ़ में चतरा ब्लॉक का खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रहीं जिपं सदस्य सरिता देवी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। इस मौके पर जनार्दन त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश, विमल मिश्रा, इंद्र देव पांडेय, रामदास जायसवाल, विनोद, जयश्री, सिद्धार्थ, सुमन आदि रहे।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता 12 से

सोनभद्र। चोपन ब्लॉक की खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवंबर से डाॅ.भीमराव स्टेडियम ओबरा में आयोजित होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चोपन रविशंकर कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को एथलेटिक्स व कुश्ती विधा में और 13 नवंबर को वालीबॉल व कबड्डी विधा में प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें