वन क्षेत्र में बेशकीमती लकड़ियों की कटान जारी है। सिलहट बीट के घोरघट इलाके में आसन के दो पेड़ काटे गए। अवैध कटान नहीं रुकने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
रामगढ़ वन रेंज के सिलहट में घोरघट कर्मनाशा नदी जाने वाले वन मार्ग सहित अन्य इलाके में इमारती लकड़ियों वाले पेड़ों की कटाई अवैध तरीके से हो रही है। वन विभाग की तरफ से सख्ती नहीं बरते जाने से वन माफिया बेखौफ हैं।
आलम यह है कि वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे और घर बनाने का सिलसिला भी जारी है। इस बारे में क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनारायण वर्मा का कहना है कि अवैध कटान की सूचना मिली है। मामले की जांच कराते हुए सभी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।