Sonbhadra News: बरामद हेरोइन की कीमत 15 लाख रुपये है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी रामस्वरुप वर्मा, एसआई विमलेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार पांडेय, राहुल पांडेय आदि शामिल रहे।
सोनभद्र के सदर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को 150 ग्राम हेराइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, बाइक व हेरोइन बिक्री के 53 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में एक महिला समेत दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
सीओ सिटी राहुल पांडेय ने सदर कोतवाली में मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
इस बीच, मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने बरेला महादेव मंदिर के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 150 ग्राम हेरोइन व इलेक्ट्रानिक तौल मशीन बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों की पहचान जैत गांव निवासी अमरेश और राकेश बियार के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि बरेला निवासी चांदनी और मन्नर उर्फ हरिश्चंद्र से हेरोइन लेकर वह गांवों में जाकर बेचते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
सीआ ने बताया कि मामले में चांदनी और मन्नर की संलिप्तता भी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।