फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: एक सप्ताह से 30 गांवों की बिजली गुल, भीषण गर्मी में बिलबिला रहे लोग; किया प्रदर्शन

Mon, 29 Apr 2024 02:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के लगभग 30 गांवों में एक सप्ताह से बिजली गुल है। भीषण गर्मी के बीच लाइट न होने के कारण लोगों को हाल बेहाल है। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
धरना देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज विद्युत् वितरण खंड के ऊंचडीह सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले लगभग 30 गांवो में एक सप्ताह से विद्युत् आपूर्ति बाधित है, इससे आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने देवरी खुर्द गांव में प्रदर्शन किया। सरकार की छवि को धूमिल करने वाले बिजली निगम के शाहगंज एसडीओ और ऊंचडीह के जेई को बर्खास्त करने की मांग की है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि अगर क्षेत्र में थोड़ी सी भी हवा चल जाती है तो दो-तीन दिन तक बिजली कटी रहती है। ना तो एसडीओ फोन उठाते हैं ना तो जेई फोन उठाते हैं। इतनी भीषण गर्मी और कड़ाके की धूप में जनता परेशान हो रही है और जेई और एसडीओ अपने एसी रूम में आराम फरमाते रहते हैं। सारा फीडर लाइनमैन के भरोसे छोड़ देते हैं। 

प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति तिवारी ने बताया कि एसडीओ और जेई कभी भी समस्याओं के समाधान के लिए फील्ड में नहीं जाते। सिर्फ बकाया बिल वसूल करने के लिए मौके पर पहुंचते हैं और गरीब ग्रामीणों का शोषण करते हैं। जर्जर तारों को सही करवाए होते तो आज किसानों की सैकड़ो बीघा की फसल जलकर नष्ट नहीं होती। 
विज्ञापन


अधिकारियों की लापरवाही की वजह से किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। मांग किया कि  किसानों के नुकसान की भरपाई एसडीओ और जेई के वेतन से की जाए और उनकी वजह से शार्ट सर्किट होने के कारण जो आग लगी है उसकी जांच कर उनके ऊपर मुकदमा चलाया जाए। जिससे आगे आने वाले अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझें और जनता के हित में कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें