फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक के केबिन में छिपाकर मऊ ले जा रहे थे 1.60 क्विंटल गांजा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र में गाजा लदी ट्रक।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/बभनी। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) प्रयागराज इकाई की टीम ने बभनी थाना क्षेत्र से 1.60 क्विंटल गांजा की खेप बरामद की है। इसे ट्रक के अंदर केबिन बनाकर छिपाया गया था। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में तस्करों ने गांजे की खेप ओडिशा से मऊ ले जाने की बात बताई है। एसटीएफ सरगना सहित अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लोड कर एक ट्रक अंबिकापुर-सोनभद्र-वाराणसी मार्ग होते हुए मऊ ले जाया जा रहा है। इस पर एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम ने बभनी गांव के पास सोनभद्र की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रक को रोका।
सीओ दुद्धी राजेश राय की मौजूदगी में तलाशी के दौरान ट्रक में बने विशेष केबिन से गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान मऊ के मधुबन निवासी चालक मनोज यादव और बिहार के रोहताश जिले के मदन के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका गिरोह लंबे समय से ओडिशा से गांजा लाकर मऊ, आसपास के जिलों और बिहार में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता रहा है। गिरोह का सरगना मऊ के चिलकहर निवासी छोटू यादव बताया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने खुलासा किया कि पुलिस से बचने के लिए ट्रक में कोयला लोड कर वाराणसी ले जाने की योजना थी, जबकि गांजा मऊ पहुंचाया जाना था। डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप ने बताया कि खेप समय पर पहुंचाने पर चालक को 30 से 40 हजार रुपये अलग से मिलते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना बभनी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें