बभनी। हत्या कर शव को जंगल में फेंकने के दो आरोपियों को बंभनी थाने पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पैसे के लेन-देन में विवाद होने पर दोनों ने कनवा बरवाटोला निवासी रामप्यारे की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनाें का चालान कर दिया।
पुलिस के मुताबिक धमकाटोला सालेनाग निवासी श्रीप्रसाद 10 सितंबर को अपने बकाया रुपये मांगने जयप्रकाश को लेकर रामप्यारे के घर गया था। रामप्यारे ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो दोनों उसे बाइक से ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बजिया के जंगल में फेंक दिया।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि रामप्यारे के बेटे सूरज की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर जौराही तिराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने गमछे से गला कसकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।