फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई बैंक में चोरी का प्रसास करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के चुर्क तिराहा के समीप सोमवार को घेराबंदी कर पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक चुर्क में चोरी करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से दो बायोमैट्रिक मशीन, एक बाइक और दो पलिास, दो हेक्सा ब्लैड बरामद हुआ। पूछताछ करने के दोनों का चोरी समेत अन्य धाराओं में चालान कर दिया गया। यह जानकारी सोमवार को सदर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी ओपी सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दस दिसंबर 2019 की रात भारतीय स्टेट बैंक की शाखा चुर्क में चोरी का प्रयास किया गया था। लेकिन फायर अलार्म बजने के कारण अभियुक्त दो अदद बायोमैट्रिक मशीन लेकर भाग गए थे। घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सीओ राजकुमार तिवारी की अगुवाई में स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और सदर कोतवाली पुलिस को लगाया था। सोमवार की अलसुबह चुर्क तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह, एसआई सरोजमा सिंह, एसआई ज्ञानेंद्र सिंह ने बाइक सवार संदिग्ध दो युवकों को रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उनको मय बाइक के साथ पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने एसबीआई में चोरी करने का प्रयास करने की बात स्वीकार की। चोरी के आरोप में पकड़े गए राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव निवासी कृष्ण कुमार चौहान और तौहिद खां की निशानदेही पर चोरी हुई बायोमैट्रिक समेत अन्य सामान बरामद हुआ। चोरों को पकड़ने में कां. जगदीश मौर्या, जितेंद्र पांडेय, अरविंद सिंह, हरिकेश यादव, सौरभ राय, दिलप कश्यप, अमित सिंह, प्रकाश सिंह, रितिक सिंह का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें