फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चालक के लिए आए दो आवेदन, एक कागज अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम में संविदा पर चालक भर्ती के लिए कैम्प लगाया जा रहा है। तीन जून को घोरावल में कैंप लगाने के बाद बुधवार को ओबरा में कैंप लगाया गया। हालांकि वहां चालक के लिए कोई आवेदन नहीं आया। सोनभद्र डिपो कार्यालय में चालक भर्ती के लिए दो आवेदन आए हैं। मगर, इसमें एक अभ्यर्थी का आवेदन आधा अधूरा रहा।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो में करीब 20 चालकों की कमी है। चालकों की कमी दूर करने के लिए संविदा पर चालकों की भर्ती की जा रही है। इसी तरह विंध्यनगर डिपो में भी चालकों की कमी दूर करने के लिए कैंप लगाया जा रहा है। सोनभद्र डिपो की तरफ से तीन जून को घोरावल में कैंप लगाया गया था। जहां दो-तीन आवेदन आए थे। मगर किसी अभ्यर्थी का आवेदन पूर्ण नहीं मिला।
ओबरा में पांच जून यानी बुधवार को संविदा चालक भर्ती के लिए कैंप लगाया गया। वहां भी चालक भर्ती के लिए आवेदन नहीं आए। इससे इतर रॉबर्ट्सगंज स्थित सोनभद्र डिपो कार्यालय में दो अभ्यर्थी आवेदन लेकर पहुंचें। प्रारंभिक जांच परीक्षण में एक अभ्यर्थी ही पास हुआ। उसका कागजात भी सही मिला है। वहीं दूसरे अभ्यर्थी का कागजात पूरा नहीं मिला। इस पर उसे कागजात पूरा कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम कुमार का कहना है कि संविदा पर चालक भर्ती के लिए कैंप लगाया जा रहा है। दो साल पुराने हैवी ड्राइविंग लाइसेंस धारक संविदा चालक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवहन निगम की तरफ से अनुमन्य सभी देय संविदा चालकों को मिलेंगे। सात जून को रॉबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन परिसर में संविदा चालक भर्ती के लिए कैम्प लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें