फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आग में जलने से दो पशुओं की मौत, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रेणुकापार के बैरपुर ग्राम पंचायत के टोला टेढ़ीतेन में ग्राम पंचायत सदस्य के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने की वजह से घर का एक बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से घर में बंधे दो पशुओं की मौत हो गई और चार पशु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सदस्य प्रतिनिधि सुखदेव ने बताया कि रविवार की देर रात लगभग 11 बजे उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लगने की वजह से काफी नुकसान होने के साथ ही दो पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार पशु आग की वजह से बुरी तरह से झुलस गए। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें