फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओपीडी में 60 फीसदी मरीज सर्दी-खांसी, बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। मौसम में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। रविवार की रात हुई बारिश के बाद मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया है। मौसम में आए बदलाव के बाद वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में सोमवार को सबसे ज्यादा मौसमी बुखार (वायरल फीवर), सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीज पहुंचे। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रहीं। ओपीडी में 400 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें सर्वाधिक मरीज वायरल फीवर के रहे। वरिष्ठ चिकित्सक एसएस पांडेय का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के बाद वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें भी सबसे अधिक छोटे बच्चे चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बदलते मौसम में लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। कहा कि वायरल फीवर से पीड़ित व्यक्ति से बच्चों को दूर रखें। इसी तरह सीएचसी दुद्धी में सोमवार को वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अधिक देखी गई। सर्दी, खांसी, जुकाम, पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सुबह-शाम ठंड के वजह से हो रहे लापरवाही बीमारी का कारण बन गई है। तीन-चार दिन में मौसम बदलने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। सीएचसी में रोजाना 150-200 मरीजों की ओपीडी होती है। वहीं सोमवार को अस्पताल में करीब साढ़े तीन सौ मरीज ओपीडी में पहुंचे। इस संबंध में सीएचसी दुद्धी डॉ.विनोद सिंह ने कहा कि मरीजों की संख्या बीते दो-तीन दिन में बढ़ गई है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द जैसे मरीजों की संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें